फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पानी बचाने के लिए बुढेड़ी ग्राम पंचायत ने बांटे वाॅल्व

Fri, 16 May 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। पानी बचाने के लिए गांव बुढेड़ी की पंचायत ने सराहनीय पहल की है। पंचायत ने लोगों को पानी की लाइन पर ऑन-ऑफ करने के लिए लगने वाले वाॅल्व बांटे ताकि जरूरत का पानी प्रयोग करने के बाद आपूर्ति को बंद किया जा सके। पहले चरण में गांव में करीब 50 वाल्व बांटे गए हैं। जनस्वास्थ्य विभाग ने पंचायत की इस मुहिम का स्वागत किया है।
विज्ञापन

सरपंच जगमत सिंह पूनिया ने बताया कि पहले पानी की आपूर्ति पाजू गांव से होती थी लेकिन अब गांव में बने दो बोरिंग से टैंक को भरा जाता है और उससे ही सप्लाई दी जाती है। उनके गांव में करीब 275 घर हैं। उनकी कोशिश रहेगी कि पानी की एक बूंद भी व्यर्थ न बहे। इससे पहले पंचायत ने अपनी योजना को जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बताया और इस काम के लिए उनकी सहमति ली।
विभाग ने पंचायत की पहल की सराहना कर कहा कि उनको जब भी इस काम के लिए विभाग के कर्मचारियों को भेजने का भरोसा दिलाया। सरपंच ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि गांव में एक बूंद पानी भी व्यर्थ न जाए। इसके लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें