फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी से रोहतक नेशनल हाईवे तक बनेगा बाईपास, चांग हवाई पट्टी का होगा विस्तार, बनेगा उड़ान प्रशिक्षण स्कूल

विज्ञापन
हांसी मार्ग पर लगा जाम। - फाइल फोटो - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
हरियाणा में पेश बजट के बाद शहर वासियों की वर्षों पुरानी बाईपास की मांग पूरी हुई। अब हांसी-हिसार मार्ग को रोहतक मार्ग से जोड़ने के लिए बाईपास बनेगा। वहीं पिछले छह साल से लटके मेडिकल कॉलेज निर्माण को भी एक बार फिर पंख लगे हैं। मुख्यमंत्री ने बजट में आगामी दो-तीन साल में इसका निर्माण कराने की बात कही है। वहीं भिवानी की चांग हवाई पट्टी का विस्तार होगा। यहां उड़ान प्रशिक्षण स्कूल की भी शुरू होगी। लोहारू के किले को धरोहर बनाया जाएगा। सबसे अहम साइंस विषय वाले स्कूली बच्चों को स्कूल बस की सुविधा मिलेगी। बजट में जहां कुछ नया मिला वहीं वर्षों पुरानी भिवानी-लोहारू रेलवे लाइन का जिक्र तक न होने पर दैनिक रेल यात्रियों में नाराजगी है। वहीं व्यापारी वर्ग भी कोई विशेष पैकेज न मिलने से निराश हैं।
विज्ञापन

हांसी-हिसार मार्ग को रोहतक मार्ग में जोड़ेगा बाईपास
शहर में बाईपास नहीं होने खासकर भिवानी से हांसी-हिसार मार्ग को रोहतक रोड से जोडने का कोई मार्ग नहीं होने के कारण हैवी व्हीकल शहर की अंदरूनी सड़कों से होकर गुजरते है। अब बजट में इस बाईपास का प्रावधान किया है। हालांकि इसकी प्लानिंग भी वर्षों पुरानी है। अब रोहतक रोड को निनान के पास से नाथुवास, कालुवास, पालुवास के खेतों से होते हुए तिगड़ाना मोड़ के पास से हांसी-हिसार मार्ग में जोड़ा जाएगा। इस बाईपास के निर्माण से शहर के चारों ओर बाईपास का सरकुलर रोड बन जाएगा और हैवी व्हीकलों को शहर में प्रवेश करने की जरूरत नहीं होगी।
उड़ान प्रशिक्षण स्कूल से बच्चे सीखेंगे उड़ान भरा
भिवानी के चांग में बनी हवाई पट्टी के विस्तार को भी बजट में मंजूरी दी गई है। इसकोे साथ ही यहां उड़ान प्रशिक्षण स्कूल बनेगा। यह प्रदेश का चौथा उड़ान प्रशिक्षण स्कूल होगा। इससे पहले करनाल, हिसार, पंचकूला में प्रशिक्षण स्कूल में चल रहे है। अब यहां भी फ्लाइंग क्लब बनाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा और बच्चे यहां भी हवाई जहाज चलाना सीख सकेंगे जो उनके करियर में अहम साबित होंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द : भिवानी में मेडिकल कॉलेज का निर्माण पिछले छह साल से लटका हुआ है। शिलान्यास भी हुआ मगर अभी तक भी धरातल पर मेडिकल कॉलेज नहीं आया है। हालात ये है कि प्रेम नगर गांव की जमीन रिजेक्ट किए जाने के बाद अब जगह तक तय नहीं है। सीएम ने बजट में आगामी दो से तीन साल में इसका निर्माण किये जाने की बात कही है। विधायक ने बताया कि आगामी दो से तीन माह में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
लोहारू किला बनेगा धरोहर : पिछले सप्ताह ही कृषि मंत्री ने लोहारू के ऐतिहासिक किले का निरीक्षण किया था और बजट में इसे धरोहर के रूप में शामिल करते हुए इसका रख-रखाव किया जाएगा।
मेरा शहर सर्वोत्तम शहर में शामिल हो भिवानी शहर तो होगा विकास
मुख्यमंत्री ने बजट पेश करते हुए कुछ चुने हुए शहरों के सर्वांगीण विकास के लिए मेरा शहर सर्वोत्तम शहर नामक एक नई योजना का प्रस्ताव रखा है। इस योजना में चयनित शहरों में आधुनिक जनसुविधाएं जैसे न्यूनतम 18 घंटे पेयजल वितरण, लावारिश पशु मुक्त, पार्कों का आधुनिकीकरण, प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, सार्वजनिक स्थलों पर शौचालयों की व्यवस्था, एक मुख्य सडक़ पर बिजली के तारों को भूमिगत करना आदि प्रबंध किए जाएंगे। चयनित शहरों को उनकी वित्तीय स्थिति के अनुसार सरकार की ओर से अनुदान दिया जाएगा। अब शहर वासियों की मांग और आस है कि भिवानी शहर को भी इस योजना के तहत शामिल किया जाए ताकि हर तरह से पिछड़े भिवानी का विकास हो सके।
दिल्ली के मॉडल पर शिक्षा, स्वास्थ्य पर फोकस, व्यापारियों और खेलों का नहीं ध्यान
दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद मुख्यमंत्री ने बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस किया है। जो कि अच्छी बात है। सभी अस्पतालों में बेहतर व्यवस्थाएं की जाएंगी। कैंसर की कीमोथैरपी की सुविधा सभी जिला अस्पतालों में होगी। तीन नए मेडिकल कॉलेज बनेंगे। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का निर्माण जल्द करवाया जाएगा। शिक्षा में भी बेहतर व्यवस्था की गई है। सरकारी स्कूलों में बेहतर व्यवस्थाएं दी जाएंगी। मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे। स्कूली बच्चों को ट्रांसपोर्ट सुविधा दी जाएगी। 18 नए कॉलेज खोलने का प्रावधान रखा है, जिससे शिक्षा का स्तर बढ़ेगा। हरेक कॉलेज में सीसीटीवी का प्रावधान है। रूरल डेवलमेंट के मद्देनजर पंचायती राज का 27 प्रतिशत बजट बढ़ाया गया है। यहां ई टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह बेहतर है। सबका साथ-सबका विकास के तहत 80 करोड़ रुपये प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को देने का प्रावधान भी बेहतर है। नहरी पानी को पाइपाें को माध्यम से देने का भी बेहतर प्लान है। इससे जमीन अधिग्रहण करने की भी जरूरत नहीं रहेगी। खेलों और व्यापारियों के लिए बजट में कुछ खास नहीं है। ख िलाड़ियों का खुराक भत्ता 150 रुपये 250 रुपये किया गया है मगर आज 250 रुपये में एक वक्त का खाना भी नहीं आता। व्यापारियों के प्रोत्साहन के लिए भी कुछ नहीं है। एसवाईएल के लिए पिछली बार की तरह 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। जब पिछले वर्ष ही इसका प्रयोग नहीं हुआ तो अब भी उम्मीद कम ही है।
- प्रो. कर्ण सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, अर्थशास्त्री
पहली बार किसी सूबे के सीएम ने बजट में विधायकों की रायशुमारी जानी।मेरे 13 सुझावों पर सीएम ने मोहर लगाई है। भिवानी के लिए बाईपास, हवाई पट्टी का विस्तारण, किसानों के खेतों के नाले पक्के करवाना ये उनका ही सुझाव था। बजट में सभी अनाज मंडियों में फायर ब्रिगेड की सुविधा, सीवर सफाई के लिए आधुनिक उपकरण, अस्पताल, स्कूलों में बेहतर सुविधा, गांवों की गलियों में एलईडी लाइटें लगाने, सभी जोहड़ों की सफाई करवाने का सुझाव बेहतर है। मेडिकल कॉलेज का काम भी अब जल्द ही शुरू होगा। बजट में आठवीं की परीक्षा शिक्षा बोर्ड द्वारा लेने, प्ले स्कूल खोलने, क्रेच केंद्र, कॉलेजों में दाखिला लेते ही लर्नर लाइसेंस बनाने तथा सभी कॉलेजों में पासपोर्ट बनाए जाने की सुविधा देकर डिजिटल इंडिया बनाने के सपने को पंख लगाने का प्रयास किया है। बजट ऐतिहासिक है।
- घनश्याम सर्राफ, विधायक
बजट बेहतर है, खासकर कृषि के लिये। कृषि का 24 प्रतिशत और सिंचाई का 65 प्रतिशत बजट बढ़ा है, जो अन्य से अधिक है। बजट में मुख्य फोकस किसानों पर रखा गया है। किसानों को लोन, मछली पालन, बागवानी में सहयोग करने पर फोकस रखा है, ताकि वे अपनी आय बढ़ा सके। इससे रोजगार भी बढ़ेगा। सभी मंडियों को गांवों से जोड़ा जाएगा। पशुपालन पर सब्सिडी बढ़ाई गई है। भिवानी को उड़ान प्रशिक्षण स्कूल दिया गया है। बजट भविष्य की सोच के साथ तैयार किया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, परिवहन, खेलों सभी के लिए बेहतर प्लानिंग है।
विज्ञापन

- जेपी दलाल, कृषि मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें