फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: तोशाम में आंधी-बारिश से टूटे खंभे और उखड़े पेड़

Fri, 20 Mar 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
तोशाम के खेत में टूटा पड़ा बिजली का खंभा। 
विज्ञापन
तोशाम। क्षेत्र में बुधवार देर शाम आई बारिश और आंधी ने तोशाम क्षेत्र में व्यापक नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे और तार टूट गए, पेड़ उखड़ गए। खेतों में तैयार फसलें बिछ गईं। कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

गांव खरकड़ी सोहान निवासी विजेंद्र के मकान की छत तेज हवा के कारण क्षतिग्रस्त हो गई जबकि मकान से लगा टीन शेड उखड़कर दूर जा गिरा। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित रहे और कोई जनहानि नहीं हुई। करीब छह माह पहले बने इस मकान को हुए नुकसान से विजेंद्र को लाखों रुपये की क्षति हुई है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
आंधी-तूफान से क्षेत्र में पककर तैयार खड़ी गेहूं और सरसों की फसल भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। किसान संदीप पंघाल ने बताया कि लंबे समय से अच्छी फसल की उम्मीद थी लेकिन आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। किसानों ने सरकार से नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें