फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: भाजपा जिला उपाध्यक्ष के घर पर बच्चों की रंजिश को लेकर बरसाई ईंट-पत्थर, खेलने को लेकर हुई थी कहासुनी

Wed, 12 Feb 2025 12:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भाजपा नेता ने कहा कि पहले आरोपियों से कोई रंजिश नहीं थी, मंगलवार को ही महिलाओं के बीच बच्चों को लेकर कहासुनी हुई थी, इसी रंजिश में उनके घर पर ईंट पत्थर बरसाए हैं।
विज्ञापन
फर्श पर पड़ी ईंट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के हनुमान गेट क्षेत्र में मंगलवार रात दस बजे भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित प्रधान के घर पर बच्चों की रंजिश को लेकर ईंट-पत्थर बरसा दिए। जिससे घर के आंगन और गली में भी टूटी ईंटों के टुकड़े बिखरे मिले। पुलिस पर भी सूचना के बाद मौके पर नहीं पहुंचने का आरोप लगाया है। फिलहाल भाजपा कार्यकर्ताओं में घटना को लेकर रोष है।

विज्ञापन


हनुमान गेट क्षेत्र निवासी अमित प्रधान ने बताया कि वह भाजपा का जिला उपाध्यक्ष है। मंगलवार को वह किसी कार्य से चंडीगढ़ गया हुआ था। शाम सात बजे वह घर पहुंचा था। दिन में पड़ोस के ही कुछ लोगों से गली के अंदर बच्चों को खेलने को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों ने बातचीत से मामला सुलझा लिया था, लेकिन रात दस बजे अचानक ही उनके घर पर ईंट पत्थर बरसा दिए और हवाई फायरिंग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस हमले में दो बच्चों को भी चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया है। रात को पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। भाजपा नेता ने कहा कि पहले आरोपियों से कोई रंजिश नहीं थी, मंगलवार को ही महिलाओं के बीच बच्चों को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में उनके घर पर ईंट पत्थर बरसाए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें