फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी की तीन बेटियों ने एशियन चैंपियनशिप में पदक पक्के किए

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मिनी क्यूबा के नाम से मशहूर भिवानी की तीन और बेटियों ने विश्व में देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। दुबई में चल रही एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शहर की बेटी जैस्मीन लंबोरिया, धनाना गांव की लाडली साक्षी ढांडा और निमड़ीवाली की पूजा बोहरा ने क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीत लिया है। पूजा बोहरा फिलहाल शहर के विकास नगर में रह रही हैं। वीरवार रात को तीनों सेमिफाइनल खेलेंगी। जैस्मीन लंबोरिया और साक्षी ढांडा कजाकिस्तान के बॉक्सरों से भिड़ेंगी।
विज्ञापन

बेटी देश के लिए सोना लेकर लौटेगी
जैस्मीन लंबोरिया की मां जोगेंद्र कौर ने वीरवार को दिन में बेटी की जीत के लिए घर पर पूजा की। उन्होंने कहा कि बेटी पर पूरा भरोसा है। वहे देश के लिए सोना लेकर लौटेगी। वहीं जैस्मीन के चाचा और कोच संदीप ने बताया कि जैस्मीन बहुत ही गंभीर और सक्षम बॉक्सर है। उसमें बॉक्सिंग के प्रति जुनून है तथा उसी का नतीजा है कि मात्र पांच साल की ट्रेनिंग में ही वो तीन अंतरराष्ट्रीय मेडल जीत चुकी है और अब एशियन चैंपियनशिप में भी पदक पक्का कर लिया है।
2019 में जीते थे तो मेडल
जैस्मीन ने वर्ष 2019 में आयरलैंड और मंगोलिया में आयोजित हुई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मेडल प्राप्त किए हैं। उसके बाद 2021 में स्पेन में आयोजित बॉक्सम कप में रजत पदक प्राप्त किया था। चाचा संदीप ने बताया कि पूजा रिंग में बहुत मेहनत करती है। उन्हें विश्वास है कि वो इस प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल लेकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें