फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ड्रेन में मिला 22 वर्षीय युवक का शव

Mon, 22 Sep 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव दुर्जनपुर के 22 वर्षीय युवक रवि का शव शनिवार को ड्रेन में मिला जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भिवानी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

दुर्जनपुर निवासी रामफल ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं जिनमें दो लड़के और एक लड़की है। उनका बेटा रवि 18 सितंबर को दिन में घर से बाइक पर सवार होकर गांव मिलकपुर से गर्दन दर्द की दवाई लेने गया था। उन्होंने कहा कि रवि ने रात 9 बजे तक अपने परिजनों से बात की इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। गुमशुदगी की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
19 सितंबर की रात को पुलिस को ड्रेन के पास रवि की बाइक और पास ही झाड़ियों में उसकी चप्पलें मिलीं। थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि शक होने पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से ड्रेन में युवक को ढूंढा लेकिन सफलता नहीं मिली। अंत में निजी गोताखोर ऑक्सीजन के साथ आए और ड्रेन से रवि का शव बाहर निकाला।
विज्ञापन

पुलिस को मृतक के कपड़ों में उसका मोबाइल फोन भी मिला जिससे उसकी पहचान हुई। पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस में रखा और रविवार सुबह जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

पानी की मोटर चलते समय करंट लगने से 13 वर्षीय बच्चे की मौत

भिवानी। घर पर पानी की मोटर चलाते समय करंट लगने से 13 वर्षीय वंश की रविवार को मौत हो गई। करंट लगने के बाद परिजनों ने बच्चे को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव चांग निवासी पार्वती ने बताया कि उनका दोहता वंश रविवार शाम को घर पर पानी की मोटर चला रहा था। इसी दौरान अचानक उसे करंट लग गया। गंभीर हालत में परिजन बच्चे को तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन शोकाकुल हैं और पुलिस ने शुरुआती जांच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें