फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप में बॉबी ने जीता ओपन चैलेंज का स्वर्ण पदक

विज्ञापन
दो दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेतीं ​खिलाड़ी ।
विज्ञापन
भिवानी। हांसी रोड स्थित केसीएम आर्मी स्कूल में सोमवार को आयोजित दो दिवसीय पांचवीं राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप का समापन हुआ। प्रतियोगिता के ओपन चैलेंज वर्ग में बॉबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्हें 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार, मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


चैंपियनशिप में मन्नत, मनन, आसी, दिव्य, भावेश और तेजस ने भी अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वहीं प्रियंका, साक्षी और भाव्य ने रजत पदक हासिल किए। एलेक्स, चिराग और गुंजन को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। ओवरऑल चैंपियनशिप में भिवानी जिले के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि हिसार जिले की टीम द्वितीय और सोनीपत जिले की टीम तृतीय स्थान पर रही। समापन अवसर पर योगेश कालरा, अनूप कुमार, अनिल भारद्वाज, नरेश गर्ग ढिगावा और रीना भट्टी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें