फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: परीक्षा ड्यूटी के दौरान पहचान पत्र नहीं पहनने पर बोर्ड ने मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 26 Aug 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शनिवार को आयोजित परीक्षा में नकल के दो केस दर्ज हुए। बोर्ड सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि उनके उड़नदस्ते ने फरीदाबाद व पलवल के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। पलवल के हरियाणा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल-14 पर कुछ छात्र अध्यापकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा प्रवेश पर हस्ताक्षर नहीं किए हुए थे। इस परीक्षा केंद्र में अन्य खामियां भी पाई गई, जिस कारण वहां नियुक्त केंद्र अधीक्षक पीताबंर व पर्यवेक्षक जयचंद प्रवक्ता हिंदी द्वारा पहचान पत्र नहीं पहनने के कारण स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

फरीदाबाद परीक्षा केंद्र बीपी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरीदाबाद एनआईटी पर जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर केंद्र पर नियुक्त केंद्र अधीक्षक देशराज प्रवक्ता गणित एवं इसी केंद्र की पर्यवेक्षक पूनम मिश्रा द्वारा पहचान पत्र नहीं पहनने के कारण स्पष्टीकरण मांगा है। बोर्ड संयुक्त सचिव डॉ पवन कुमार के उड़नदस्ते ने कैथल के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उप सचिव संचालन व सहायक सचिव संचालन के उड़नदस्तों ने भिवानी के परीक्षा केंद्र जांचे। उप सचिव संचालन उड़नदस्ते ने फुलां देवी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी में नकल का एक केस दर्ज किया। जबकि अन्य उड़नदस्तों ने नकल का एक केस दर्ज किया। शनिवार को डीएलएड की 48 परीक्षा केंद्रों पर 11554 छात्र अध्यापकों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें