फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दो दिन से नहीं दिखे सूर्यदेव, शीतलहर ने छुटाई कंपकंपी

Wed, 03 Jan 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कोहरे और बादलवाही के चलते पिछले दो दिन से सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए हैं। जिस कारण ठिठुरन बढ़ी है। रात का तापमान नीचे रहने से ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। जिस कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 11.4 और न्यूनतम 7.7 रहा। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 11.1 और न्यूनतम 8.3 दर्ज किया था।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान में जहां मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम में मामूली गिरावट रही। वहीं ठंडक के साथ प्रदूषण इंडेक्स ने हवा की स्थिति काफी खराब बताई। मंगलवार को प्रदूषण का स्तर 362 दर्ज किया गया। जो की हवा की खतरनाक स्थिति दर्शा रहा है। यह स्थिति तब है जब जिले में ग्रैप-3 के नियम लागू हैं। उसके बाद बढ़ा हुआ प्रदूषण दमा रोगियों और बुजुर्गों के लिए जानलेवा बना हुआ है।
इधर, प्रशासन ने शीतलहर के चलते आमजन से सावधानी बरतने की अपील की है। उपायुक्त नरेश नरवाल ने कहा कि इस मौसम में विशेषकर छोटे बच्चों व बुजुर्गों को सावधानी बरतने की जरूरत है। थोड़ी से सावधानी बरतकर ही बीमार होने से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


शीतलहर से ऐसे करें बचाव

शीतलहर से बचने के लिए घर में ठंडी हवा के प्रवेश रोकने हेतु दरवाजों तथा खिड़कियों को ठीक से बंद रखें। फ्लू, नाक बहना या नाक बंद जैसी विभिन्न बीमारियों की संभावना आमतौर पर ठंड में लंबे समय तक संपर्क में रहने के कारण होती है। इस तरह के लक्षणों से बचाव हेतु आवश्यक सावधानी बरतें तथा स्वास्थ्य कर्मियों या चिकित्सकों से परामर्श करें। कम से कम यात्रा करें। ठंड से बचाव के कपड़े पहने, पानी में भीगने से बचें। शरीर की गरमाहट बनाए रखने हेतु अपने सिर, गर्दन, हाथ और पैर की उंगलियों को ढक कर रखे। गीले कपड़े तुरंत बदलें। हाथों में दस्ताने रखें। फेफड़ों को बचाने के लिए मास्क का प्रयोग करें। सिर पर टोपी या मफलर पहने। इसके अलावा मौसम पूर्वानुमान के लिए रेडियो, टीवी, समाचार पत्र जैसे सभी मीडिया प्रकाशन पर ध्यान रखें ताकि यह पता चल सके कि आगामी दिनों में शीतलहर की क्या स्थिति है।


विटामिन सी वाले फलों और सब्जियों का करें सेवन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पर्याप्त रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए विटामिन सी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं। गर्म तरल पदार्थ नियमित रूप से पीए। इससे ठंड से लड़ने के लिए शरीर की गर्मी बनी रहेगी। बुजुर्ग लोगों, नवजात शिशुओं तथा बच्चों का विशेष ध्यान रखें एवं ऐसे पड़ोसी जो अकेले रहते हैं, विशेषकर बुजुर्ग लोगों का हाल चाल पूछते रहें। जरूरत के अनुसार ही रूम हीटर का प्रयोग करें। रूम हीटर के प्रयोग के दौरान पर्याप्त हवा निकासी का प्रबंध रखें। बंद कमरों में कोयले जलाने से बचें। शराब का सेवन न करें, यह शरीर की गर्माहट को कम करता है, यह खून की नसों को पतला कर देता है, विशेषकर हाथों से जिसमें हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें