फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा रद्द होने पर वसूला जाएगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर किसी बाह्य या आंतरिक गड़बड़ी के कारण किसी केंद्र पर परीक्षा रद्द की जाती है, तो उस केंद्र पर जिस स्कूल के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे होंगे उससे प्रति परीक्षार्थी 100 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों के सूचना पट्टों पर यह सूचना चस्पा करनी होगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से दसवीं व बारहवीं की परीक्षाओं को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बता दें कि 3 मार्च से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी व 4 मार्च से सेकेंडरी की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र की प्रॉपर्टी को पहुंचाया नुकसान तो उसकी भी कराई जाएगी भरपाई
इसके अलावा जिस परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। अगर उस परीक्षा केंद्र की दीवार, खिड़की, जाली या पंखे आदि को नुकसान पहुंचाया जाता है तो इस स्थिति में जिस स्कूल के परीक्षार्थी उस परीक्षा केंद्र परीक्षा दे रहे हैं, उस स्कूल से उस नुकसान की भरपाई करवाई जाएगी। वहीं बोर्ड ने परीक्षा से पहले परीक्षा केंद्रों की कमियों को दूर करवाने को कहा है। जैसे अगर जाली या दीवार टूटी हुई है तो उसे ठीक करवा लिया जाए। साथ ही बोर्ड ने सभी स्कूलों को सीसीटीवी कैमरों को परीक्षा के दौरान चालू हालत में रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा परीक्षा के दौरान की सीसीटीवी फुटेज को पेन ड्राइव आदि में सुरक्षित रखने को कहा है।
एक कमरे में बैठ सकेेंगे 24 परीक्षार्थी : परीक्षा के दौरान एक कमरे में 24 से ज्यादा परीक्षार्थी नहीं बैठ सकेंगे। मगर यदि हॉल है तो उसमें 48 परीक्षार्थियों के ही बैठने की व्यवस्था होगी। सभी परीक्षार्थियों बैठने के लिए डेस्क या टाट पट्टी उपलब्ध कराई जाएगी। परीक्षा केंद्र भूतल या प्रथम तल पर ही बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले सौंपे जाएंगे प्रश्न पत्र : बोर्ड अधिकारी की तरफ से केंद्र अधीक्षकों को प्रश्न पत्रों के पैकेट परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पूर्व सौंपे जाएंगे। केंद्र अधीक्षक व जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से मनोनीत कर्मचारी प्रश्न पत्र के पैकेट पर हस्ताक्षर कर यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रश्न पत्रों के पैकेट पर सील ठीक पाई गई है।
शिक्षा बोर्ड की तरफ से जारी किया गया पत्र हमें मिल चुका है। बोर्ड ने परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित कराई जाएगी।
- शिव कुमार तंवर, प्रिंसिपल, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिवानी
यदि किसी केंद्र पर नकल के कारण परीक्षा रद्द होती है तो वहां जिस स्कूल के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे उस स्कूल से प्रति परीक्षार्थी 100 रुपये के हिसाब से जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें