हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बुधवार से शुरू हुई 10वीं की परीक्षाओं के पहले ही सोशल साइंस के पेपर में खूब नकल चली। नकल रोकने में जुटे उड़नदस्तों ने भी खूब जांच की और 309 नकलची पकड़े। 10वीं की (शैक्षिक, रि-अपीयर व मुक्त विद्यालय) सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में ड्यूटी में कोताही बरतने पर प्रदेशभर में 15 सुपरवाइजर ड्यूटी से रिलीव किए गए। बाहरी हस्तक्षेप के कारण एक परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द कर परीक्षा केंद्र को शिफ्ट किया गया और चार प्रतिरूपण के केस दर्ज किए गए।
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने जिला रोहतक के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और नकल के छह केस पकड़े। राकवमावि, पाक्समा-2 परीक्षा केंद्र पर बाहरी हस्तक्षेप के चलते आज की परीक्षा रद्द कर दी गई और परीक्षा केंद्र को 05 मार्च की परीक्षा के बाद वीकेएमवमा विद्यालय, रोहतक-28 (बी-1) में शिफ्ट कर दिया गया है। डीएमवी हसनगढ़, रोहतक परीक्षा केंद्र बेहतर मिला। इसी प्रकार राकवमावि, कंसाला में पंचायत द्वारा दिया गया सहयोग प्रशंसनीय रहा।
परीक्षार्थी के पास था मोबाइल, एफआईआर के आदेश : अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्ते द्वारा परीक्षा केंद्र राकउ विद्यालय, रिठाल (रोहतक) पर एक परीक्षार्थी अनुक्रमांक 1020471598 के पास मोबाइल मिलने के कारण उसके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाने बारे केंद्र अधीक्षक को निर्देश दिए गए और यहां नियुक्त पर्यवेक्षक कुसुमलता, टीजीटी, संस्कृत, रावमाविद्यालय, ब्राह्णवास और परीक्षा केंद्र एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अंबाला-32 (बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक विनोद, टीजीटी, राउवि, उदयपुर व सरिता, प्रवक्ता, जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबाला सिटी व परीक्षा केंद्र एसए जैन वमाविद्यालय, अंबाला-33 (बी-2) पर नियुक्त सुरिंद्र कौर, टीजीटी, बलदेव नगर स्कूल एवं परीक्षा केन्द्र सोहन लाल डीएवीकवमावि, अंबाला सिटी-40 (बी-2) पर नियुक्त पर्यवेक्षक भावना, टीजीटी, रूचिका, पीआरटी, कोमल, पीआरटी और परीक्षा केंद्र राकवमावि भदानी (झज्जर) पर नियुक्त पर्यवेक्षक गीता रानी, पीजीटी, रावमावि महराना व श्याम सुंदर कौशिक, संस्कृत अध्यापक, रावमावि अम्दालपुर को ड्यूटी पर कोताही बरतने पर कार्यभार मुक्त किया गया और इसी केंद्र से अनुक्रमांक 1820621099 एवं 2020620111 के प्रतिरूपण के केस दर्ज किए गए।
प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद के उडनदस्ते ने जिला चरखी दादरी के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और नकल के 25 केस पकड़े। जिसमें एक प्रतिरूपण का केस परीक्षा केंद्र रावमावि चरखी दादरी-3 (बी-2) में पकड़ा गया, जहां असली परीक्षार्थी अनुक्रमांक 1813620279 के स्थान पर नकली व्यक्ति परीक्षा दे रहा था। परीक्षा केंद्र रावमावि, पैंतावास कलां (चरखी दादरी) पर नियुक्त पर्यवेक्षक विजय कुमार, प्रवक्ता रावमावि जावा तथा एक अन्य पर्यवेक्षक बबीता, विज्ञान अध्यापिका, झोंझू कलां को ड्यूटी में कोताही के चलते कार्यभार मुक्त किया गया।
विभिन्न अन्य उड़नदस्तों द्वारा नकल के 278 मामले दर्ज किए गए और परीक्षा केंद्र रावमावि, माछरौली, झज्जर पर नियुक्त पर्यवेक्षक गणेश, प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र, रावमावि, भदानी, परीक्षा केंद्र राकवमावि, होडल-10 (बी-2) पर नियुक्त पर्यवेक्षक सुमन, टीजीटी, परीक्षा केंद्र रावमावि, भेरा (भिवानी) पर नियुक्त पर्यवेक्षक रविंद्र सिंह, कला अध्यापक, राउवि, मितानी एवं परीक्षा केंद्र रावमावि, लूला अहीर (रेवाड़ी) पर नियुक्त पर्यवेक्षक ईशा, रावमावि, भाकली को ड्यूटी में कोताही के चलते कार्यभार मुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र रावमावि, भांढसों-1 (बी-1) (करनाल) पर अनुक्रमांक 1020330781 का प्रतिरूपण का केस दर्ज किया गया।