फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा शिक्षा बोर्ड 10 साल बाद लेगा आठवीं कक्षा की परीक्षा

विज्ञापन
जानकारी देते शिक्षाबोर्ड चेयरमैन डा. जगबीर सिंह व सचिव राजीव प्रसाद। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 10 साल के बाद आठवीं कक्षा की परीक्षाएं मार्च/अप्रैल-2021 में लेगा। बोर्ड प्रशासन ने इसके लिए अपने मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को बैठक कर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह और सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार हरियाणा निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2011 में बदलाव करके पूरे प्रदेश में आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि शिक्षा बोर्ड की ओर से आठवीं बोर्ड परीक्षा अंतिम बार वर्ष 2010 में संचालित करवाई गई थी। उस परीक्षा में 3,67,247 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 3,44,698 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। बोर्ड प्रशासन लंबे अंतराल के बाद एक फिर परीक्षा कराने की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी क्रम में बुलाई गई बैठक में परीक्षा से संबंधित नियम/विनियम तैयार करने को लेकंर गहनता से विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें