फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अमर उजाला फाउंडेशन का विजय दिवस पर रक्तदान शिविर आज

Tue, 25 Jul 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहीदों की याद में कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन का नव दुर्गा सेवा सहयोग संस्था के तत्वावधान में रक्तदान शिविर बुधवार सुबह नौ बजे लगाया जाएगा। शिविर मिनी बाईपास पर कदम अस्पताल के सामने स्थित भिवानी ब्लड सेंटर में आयोजित होगा।
विज्ञापन

संस्था के संस्थापक सुरेश सैनी ने बताया कि कारगिल युद्ध में मातृभूमि पर अपने प्राणों की आहुति देकर विजय दिलाने वाले शहीदों की याद में रक्तदान शिविर लगेगा। इसमें जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शहरी सीवरेज एवं पेयजल शाखा के एसडीओ सूरज प्रकाश जैन मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि जैन पुलिस चौकी इंचार्ज प्रवीन कुमार और वार्ड 25 के पार्षद विनोद बेडवाल होंगे।
उन्होंने बताया कि कोई भी स्वस्थ पुरुष और महिला 18 वर्ष से ऊपर हैं तो हर तीन माह में रक्तदान कर सकते हैं। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान करके किसी के भी जरूरतमंद के जीवन को बचाकर पुनीत कार्य में योगदान दे सकता है। शिविर में रक्तदान करने के लिए संस्था के संस्थापक सुरेश सैनी, 9255138045, संदीप मास्टर 7988816761 व 9528032466 पर अपना नाम पंजीकरण करा सकते हैं। सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें