फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस संक्रमित दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में शनिवार को ब्लैक फंगस का कोई मामला सामने नहीं आया, मगर ब्लैक फंगस से ग्रस्त दो मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की पुष्टि ने अनुसार एक की कोरोना संक्रमण और दूसरे की ब्लैक फंगस की वजह से मौत हुई है। दोनों का उपचार अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। ब्लैक फंगस से मौत के मामले आने से स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। अस्पताल की ओपीडी में विशेष रूप से कोरोना संक्रमित मरीजों की जांच शुरू की गई है। लक्षण मिलने पर मरीज को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के गांव लीलस निवासी 45 वर्षीय महिला ब्लैक फंगस से ग्रस्त थी। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया। जिसने उपचार के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया। वहीं दूसरा मामला गांव बीरण का है। जहां से 65 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित और ब्लैक फंगस से ग्रस्त थी। महिला ने सोमवार को कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। चिकित्सक नेे उसकी पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मृतकों के परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
इन गांव मिल चुके हैं ब्लैक फंगस संक्रमित
गांव लीलस निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, खरक से 50 वर्षीय व्यक्ति, मुंढ़ाल से 40 वर्षीय महिला, बीरण से 65 वर्षीय महिला, पुर से 49 वर्षीय व्यक्ति, लीलस से 45 वर्षीय महिला, धनाना से 43 वर्षीय महिला, खरक से 55 वर्षीय व्यक्ति, बड़सी से 42 वर्षीय व्यक्ति, मिताथल से 73 वर्षीय महिला, राजपुरा खरकड़ी से 71 वर्षीय व्यक्ति सहित भिवानी से 67 वर्षीय व्यक्ति और 48 वर्षीय महिला ब्लैक फंगस से ग्रस्त मिले हैं।
विज्ञापन

वर्जन::::
जिले में ब्लैक फंगस के भी कई मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग इस संबंध में कोरोना संक्रमितों पर विशेष गौर किया जा रहा है। कंट्रोल रूम में भी पोस्ट कोविड मरीजों से फीडबैक लिया जा रहा है। जिले में अब तक 15 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें