भिवानी। जिले में ब्लैक फंगस जानलेवा होता जा रहा है। बुधवार को ब्लैक फंगस के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं दो नए संक्रमित मिले हैं। मरने वाला शहर के नजदीकी गांव का है। जिले में अब ब्लैक फंगस का आंकड़ा 26 पहुंच गया है। जिन्हें उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया है। अभी तक जिले में तीन ब्लैक फंगस संक्रमितों की मौत हो चुकी है। दो की ब्लैक फंगस से तो एक की कोरोना के कारण।
बुधवार को जिला स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य महानिदेशालय से जिले में दो नए केस सामनेे आने और एक मरीज की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों के बारे में जानकारी जुटा रहा है। जिले में ब्लैक फंगस ने भी कोरोना की तरह ग्रामीण क्षेत्र को प्रभावित किया है। बता दें कि लीलस से दो, खरक से दो, मुंढाल से एक, बीरण से एक, पुर से एक, धनाना से एक, बड़सी से एक, मिताथल से एक, राजपुरा खरकड़ी से एक, गुरेरा से एक, बलियाली से एक और इसके अलावा कुछ केस मिले हैं, जिनके गांव की जानकारी नहीं मिली है।
वर्जन::::
स्वास्थ्य महानिदेशालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में ब्लैक फंगस के दो नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना भी है। इस संबंध में मरीज के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। जहां संक्रमित मिले हैं वहां अन्य लोगों के सैंपल लिए जाएंगे और जांच की जाएगी।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।