फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: राजस्व विभाग की नई निगरानी प्रणाली को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराहा

Tue, 30 Sep 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व विभाग में लागू की गई पेपरलेस रजिस्ट्री, पेपरलेस निशानदेही, व्हाट्सएप चैटबोट और राजस्व न्यायालय की ऑनलाइन निगरानी प्रणाली का भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हनुमान शर्मा पाजू, सतबीर चैहड़, पवन शर्मा सूरपुरा, सज्जन बिधनोई और अजय बिधनोई ने कहा कि सरकार आमजन को सरकारी सुविधाओं का पारदर्शी, सुगम और त्वरित लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की इन नई प्रणालियों से कार्यप्रणाली और अधिक पारदर्शी बनेगी। पेपरलेस रजिस्ट्री से रजिस्ट्री की प्रक्रिया पासपोर्ट की तर्ज पर होगी, वहीं जमीन की निशानदेही अब ऑनलाइन रोवर के माध्यम से संभव होगी। इसके साथ ही व्हाट्सएप चैटबोट और राजस्व न्यायालय की ऑनलाइन निगरानी व्यवस्था लोगों के लिए बड़ी सहूलियत लेकर आई है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों को योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के और पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराना है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें