फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का सम्मान समारोह स्थगित

Sun, 06 Aug 2023 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नूंह के बाद कई जिलों में भड़की हिंसा के बाद जिले में धारा-144 लागू होने के कारण ब्राह्मण सम्मेलन और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के सम्मान समारोह को स्थगित कर दिया गया है। वहीं, नए पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने पदभार संभालने के बाद सुरक्षा बैठक ली। जिले में 13 पुलिस नाकों पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

नूंह उपद्रव के बाद भिवानी के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया को सरकार ने नूंह का पुलिस अधीक्षक तैनात किया है। नूंह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला को भिवानी का पुलिस अधीक्षक बना दिया है। एसपी ने आम लोगों से अपील की है कि वे आपत्तिजनक भाषण और किसी भी हिंसा भड़काने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने से बचें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी भी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
कार्यक्रमों के लिए लग चुके थे टेंट, ऐनवक्त पर लगाई बंदिश
भिवानी में छह अगस्त को ब्राह्मण सम्मेलन की तैयारियां पूरी की जा चुकी थी। शहरभर में कार्यक्रम के प्रचार के बैनर लग गए थे। समारोह स्थल पर टेंट भी लगा दिया गया था। इसी तरह सात अगस्त को सांसद बृजभूषण का सम्मान समारोह भी प्रस्तावित था, जिसकी तैयारियां भी हो चुकी थी। मगर, ऐनवक्त पर पुलिस प्रशासन ने इन दोनों बड़े आयोजनों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे के खिलाफ सख्ती से निपट रही पुलिस
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि नशाखोरी और नशा बिक्री के खिलाफ पुलिस का व्यापक अभियान चल रहा है। पुलिस नशे के खिलाफ सख्ती से निपट रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें