फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बेटा ही निकला मां का कातिल, पत्नी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

Sun, 06 Aug 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कैरू (भिवानी)। कैरू में 27 जुलाई की रात को बुजुर्ग महिला पाना की सिर में चोट मारकर हत्या करने के मामले का पर्दाफाश हो गया है। बुजुर्ग महिला की हत्या उसके बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने इस संबंध में मृतक महिला के बेटे कृष्ण कुमार व पत्नी मिंटू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतका पाना देवी कैरू में रहती थी। उन्हीं के साथ उसका बड़ा बेटा कृष्ण व पुत्रवधू मिंटू भी रहते थे। कृष्ण गाड़ी चलाने का काम करता है। मिंटू की अपनी सास के साथ अनबन रहती थी। इसके अलावा उनकी नजर मां के द्वारा परवरिश गई भैंस और कुछ गहनों पर थी। इसी लालच में आकर दोनों ने रात के समय कुल्हाड़ी से पाना देवी की हत्या कर दी। सुबह सूचना मिलने पर मृतका की बेटी सुमन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस ने जब कृष्ण कुमार व मिंटू से पूछताछ की तो दोनों ने पाना देवी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस बारे में कैरू पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि कैरू निवासी बुजुर्ग महिला पाना देवी की हत्या में उसके बेटे कृष्ण कुमार व पुत्रवधू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें