फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल : दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
बवानीखेड़ा में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में मंच पर मौजूद नेता।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बवानीखेड़ा में कांग्रेस के ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। हांसी चुंगी पर आयोजित सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने किसानों, युवाओं और आमजन से जुड़े मुद्दे उठाए और कार्यकर्ताओं से सरकार की नाकामियां जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

एआईसीसी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि हरियाणा बेरोजगारी के मामले में देश के शीर्ष राज्यों में पहुंच गया है। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में स्थायी भर्तियां नहीं हो रही हैं तथा भर्ती परीक्षाओं में देरी और धांधली से युवा परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अभियान युवाओं को अधिकार दिलाने और न्याय की बहाली तक जारी रहेगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण अनिरुद्ध चौधरी और जिला अध्यक्ष शहरी प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि पार्टी को बूथ और ब्लॉक स्तर पर मजबूत किया जाएगा। बाढ़ मुआवजा, किसानों की सुरक्षा, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को लेकर कांग्रेस जन आंदोलन चलाएगी। सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

बाढ़ और सूखे से प्रभावित किसानों को मिले मुआवजा
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पिछले साल बाढ़ और सूखे की मार झेल चुके किसानों को अब तक उचित मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि योजनाएं कागजों तक सीमित हैं और किसान खराब फसलों के मुआवजे के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसानों की समस्याओं को लेकर जनता के बीच जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राव दान सिंह और हिसार सांसद जय प्रकाश ने चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में नियमित अध्यापकों की कमी, छात्रावासों का अभाव और परीक्षा परिणाम समय पर जारी न होने से हजारों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने शिक्षा बजट में कटौती का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें