फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लिबेरो खिलाड़ी बन रहीं बिठन की वाॅलीबाल खिलाड़ी मनीषा

Mon, 07 Apr 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​खिलाड़ी मनीषा।
विज्ञापन
भिवानी। गांव बिठन निवासी मनीषा चौहान वाॅलीबाल खेल में लिबेरो खिलाड़ी के तौर पर पहचान बना रही है। कोरोना काल में वाॅलीबाल का अभ्यास शुरू कर मनीषा राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीत चुकी है। वहीं राज्यस्तरीय स्पर्धा में प्रतिभागी रही है। फिलहाल 17 वर्षीय मनीषा प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के गांव बिठन में जमीदार परिवार में जन्म लेकर वाॅलीबाल खिलाड़ी मनीषा लिबेरो खिलाड़ी के तौर पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। खिलाड़ी ने अपने खेल की शुरुआत कोराना काल में नजदीकी गांव चैहड़ कलां से शुरू की। प्रशिक्षक राजेश श्योराण के मार्गदर्शन में मनीषा ने वाॅलीबाल खेलना शुरू किया। इसके बाद खेल के प्रति लगाव बढ़ा और वर्ष 2020-21 में सिरसा में आयोजित अंडर-17 राज्यस्तरीय वाॅलीबाल स्पर्धा में प्रतिभागी रही।
वर्ष 2022-23 में सिरसा में आयोजित राज्य स्तरीय वाॅलीबाल स्पर्धा में प्रतिभागी रही। इसके अलावा वर्ष 2024 में करनाल में आयोजित अंडर-19 स्कूली राष्ट्रीय वाॅलीबाल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। फिलहाल मनीषा गांव नूनसर के उपदेश स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है। खिलाड़ी स्कूल के खेल मैदान पर प्रशिक्षक राजेश श्योराण से वाॅलीबाल के गुर सीख कर आगामी स्पर्धाओं की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें