फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएलयू के नए परिसर में शिफ्ट होंगी बायॉटेक्नोलॉजी, फार्मेसी, बॉटनी की कक्षाएं

विज्ञापन
गांव प्रेम नगर स्थित सीबीएलयू। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के प्रेमनगर स्थित निर्माणाधीन भवन में विवि प्रशासन लगातार ही विभागों को स्थानांतरित करने में जुटा हुआ है। अब नए परिसर में तीन ओर विभाग स्थानांतरित किए जाएंगे। इनमें बायॉटेक्नोलॉजी, फार्मेसी, बॉटनी की कक्षाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

सीबीएलयू के नए परिसर में प्रशासन ने विभिन्न कोर्सों के विद्यार्थियों की कक्षाएं वहां शिफ्ट करने की योजना बना ली है। अब तक एमएससी फिजिक्स साइंस, केमेस्ट्री सांइस, मैथ, कंप्यूटर साइंस, जियोग्रॉफी, एमए इतिहास, एमए मास कम्यूनिकेशन की कक्षाएं शिफ्ट की हुई हैं। इन कोर्सों में फिलहाल 40-40 सीट हैं। हालांकि कुछ कोर्सों की सीटों में इजाफा भी किया हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब बायॉटेक्नोलॉजी, फार्मेसी, बॉटनी की कक्षाएं शिफ्ट करने जा रहा है। इसको मिलाकर कुल 10 विभाग नए परिसर में स्थानांतरित हो जाएंगे।
लाइब्रेरी भी हो चुकी है शिफ्ट
नए भवन में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अपने विषय संबंधित समस्या के समाधान के निवारण के लिए कोई पुस्तक या अन्य सामग्री की आवश्यक हो ऐसा ध्यान में रखते हुए लाइब्रेरी को शिफ्ट किया है। हालांकि पुराने भवन में भी लाइब्रेरी की सुविधा है।
विज्ञापन

प्रेमनगर स्थित विश्वविद्यालय के नए परिसर में लाइब्रेरी के साथ ही 10 विभाग शिफ्ट हो जाएंगे। जहां पर विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ ही बेहतरीन सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएगी। विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करने ही हमारा प्राथमिकता है। - प्रो. आरके मित्तल, कुलपति, सीबीएलयू।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें