फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के बाहर से चोरी हुई बाइक, मालिक ने आठ घंटे में ढूंढ निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के लोहारू रोड स्थित फर्नीचर की दुकान के बाहर से बुधवार दोपहर पौने एक बजे एक बाइक चोरी हो गई। आरोप है कि बाइक की डिग्गी में 70 हजार रुपये भी रखे थे। इसके बाद बाइक मालिक ने खुद बाइक को ढूंढ निकाला और पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि बुलाने के चार घंटे बाद तक भी पुलिस वहां नहीं पहुंची। वहीं थाना प्रभारी ने आरोपों को नकार दिया।
विज्ञापन

गांव देवसर वासी संजय देवसरिया ने बताया कि गांव हालुवास वासी उसका पार्टनर तेजेंद्र के कार्यालय के बाहर बुधवार दोपहर पौने एक बजे बाइक चोरी हो गई। बाइक की डिग्गी में 70 हजार रुपये भी रखे हुए थे। बाइक चोरी की घटना की सूचना फोन पर दोपहर एक बजे जुईकलां पुलिस चौकी में दी। फिर शाम छह बजे वे दोनों बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराने जुई थाना में पहुंचे। संजय ने बताया कि तेजेंद्र के साथ जब वे थाने से गाड़ी से गांव आ रहे थे तो रास्ते में धिराणा मोड़ पर चार लड़के चार बाइकों पर मिले। इन सभी बाइकों की नंबर प्लेट तोड़ रखी थी। इनमें उनकी चोरी की गई एक बाइक भी शामिल थी। गाड़ी से लड़कों का पीछा किया और फिर उनका सुराग लगा लिया। बुधवार रात 10 बजे पर जुईकलां पुलिस थाने में सूचना दी गई कि उनकी चोरी की गई बाइक एक घर के अंदर खड़ी है और चोर भी मौजूद हैं। थाने में काफी फोन मिलाए और सौ नंबर पर भी पुलिस को चोर और चोरी की बाइक की सूचना दी गई। लेकिन कोई पुलिस नहीं आई। इसके बाद वीरवार सुबह करीब पांच बजे वह दो अन्य लोगों को साथ लेकर चोर के घर गया। इसी दौरान चोर उन्हें देखकर घर से भाग खड़ा हुआ और चोरी की बाइक उसी के घर खड़ी मिली। इस पर पुलिस को फिर सूचना दी। करीब चार घंटे बाद पुलिस वहां पहुंची। संजय देवसरिया का आरोप है कि बाइक की नंबर प्लेट और डिग्गी का लॉक तोड़ा हुआ था। बाइक से 70 हजार की नकदी भी गायब थी। संजय ने बताया कि करीब आठ घंटे तक खुद ही खोजबीन कर उन्होंने न केवल चोरी की बाइक का सुराग लगाया, बल्कि चोर को भी ढूंढ लिया था।
आरोप गलत है। मेरे पास सुबह फोन आया था और सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस वहां पहुंच गई थी। जिसके बाद घर से चोरी की हुई बाइक बरामद कर ली थी। आरोपी नहीं मिला। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दलबीर सिंह, एसएचओ जूई थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें