फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल दिखाकर जनस्वास्थ्य विभाग के जेई से छीनी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रोहतक रोड स्थित एमके अस्पताल के समीप ड्यूटी से घर लौट रहे जनस्वास्थ्य विभाग के जेई से बाइक सवार दो युवकों ने पिस्तौल दिखाकर बाइक छीन ली। आरोपी धमकी देकर भाग गए। मामले की शिकायत औद्योगिक पुलिस थाने में दी। पुलिस ने इस संबंध में बाइक छीनने पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाने में दी शिकायत में गांव निगाना निवासी आशीष कुमार ने बताया कि वह जनस्वास्थ्य विभाग में जेई है। सोमवार शाम करीब सवा चार बजे ड्यूटी से बाइक पर लौट रहा था। वह एमके अस्पताल के समीप पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने नीचे उतरकर उसके पास आकर पिस्तौल दिखाकर कहा कि बाइक से नीचे उतर जाओ। हथियार के डर से वह बाइक से नीचे उतर गया। बदमाश उसकी बाइक लेकर भाग गए। मामले की शिकायत औद्योगिक पुलिस थाने में दी गई। पुलिस ने इस संबंध में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ बाइक छीनने की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें