फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को बचाने के प्रयास में गड्ढे में उतरी बस, बाल-बाल बचे यात्री

Fri, 06 Nov 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरी जींद डिपो की बस सड़क से नीचे उतरकर गड्ढे फंस गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं। हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई। बाइक सवार दोनों युवक भी गिर गए और उन्हें मामूली चोट आई। मगर बाइक चालक भी रोडवेज में एक बस कंडेक्टर का भाई निकला, जिसके बाद मामले में किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं करवाई गई।
विज्ञापन

हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। जींद डिपो की बस सुबह करीब 10:20 सवारियों को लेकर रवाना हुई। बस में करीब 48 सवारियां थी। जब बस तिगड़ाना गांव से थोड़ा आगे चली तो एक ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में एक बाइक पर सवार दो युवक अचानक आगे आ गए। इन दोनों युवकों को बचाने का प्रयास करते हुए बस चालक ने बस सड़क किनारे कच्चे रास्ते में उतार दी। बस सड़क से नीचे गड्ढ़े में उतर गई। अचानक हुए हादसे में सवारियों को भी कुछ समझ नहीं आया और लोग बस रुकते ही उतरकर बाहर निकले। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक भी सड़क के बीच गिर गए, जिससे उन्हें मामूली चोट आई। मगर गनीमत रही कि बस पलटी नहीं। वरना सवारियों को भी चोट लग सकती थी। हादसे के बाद सभी सवारियां सड़क पर उतर आई। बस नीचे फंसी होने के कारण क्रेन बुलानी पड़ी और क्रेन से बस को बाहर निकाला गया। बाइक सवार दोनों युवक बडेसरा गांव के बताये जा रहे हैं। दोनों युवक में एक युवक भिवानी रोडवेज डिपो में कंडेक्टर का भाई निकला। हादसे में किसी को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आने और ज्यादा नुकसान नहीं होने के कारण किसी तरह की कोई पुलिस कार्रवाई नहीं करवाई गई।
मामले में भिवानी रोडवेज डिपो के जीएम उदयवीर सिंह दुहन ने बताया कि बाइक सवार अचानक बस के आगे आए। बस चालक ने समझदारी दिखाते हुए उन्हें बचाने के प्रयास में बस को नीचे कच्चे रास्ते में उतार दिया। किसी को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें