फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को हेरोइन के साथ दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट (एचएसएनसीबी) टीम ने एक बाइक सवार युवक को नशीला पदार्थ के साथ दबोचा है। टीम ने युवक के पास से 21.65 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस संबंध में युवक के खिलाफ के तोशाम थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान तोशाम निवासी गुलशन उर्फ गुली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एचएसएनसीबी टीम गश्त के दौरान तोशाम राजीव चौक पर मौजूद थी। टीम को सूचना मिली कि तोशाम निवासी गुलशन भिवानी की तरफ से नशीला पदार्थ लेकर तोशाम की तरफ आ रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने सागवान चौक पर नाकाबंदी की।ग कुछ समय के बाद एक बाइक सवार युवक टीम को देखकर बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने युवक को मौके पर दबोचा और नियम अनुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से 21.65 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में टीम ने आरोपी से पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि इस नशीला पदार्थ को वह दिनोद निवासी दिलावार से लेकर आया था। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें