फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, चालक की मौत नहर में बाइक गिरने से युवक ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। क्षेत्र के गांव जमालपुर के पास तोशाम-हांसी मार्ग पर स्थित ढाणी के नजदीक शनिवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 35 वर्षीय धर्मवीर सिंह निवासी सीपर की मौत हो गई। वहीं बापोड़ा-दिनोद मार्ग पर बापोड़ा के समीप बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से 19 वर्षीय मोहित निवासी बापोड़ा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव सीपर निवासी प्रकाश ने बवानीखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके दो बेटे हैं। उसका 35 वर्षीय छोटा बेटा धर्मवीर सिंह भेड़-बकरी चराने का काम करता था। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह किसी कार्य के लिए बाइक पर सवार होकर गांव आजमपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह जमालपुर के पास ढाणी के नजदीक पहुंचा तो उसकी बाइक की लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई।
हादसे में धर्मवीर को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन उसे एंबुलेंस से कस्बे के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर शव का जिला नागरिक अस्पताल भिवानी में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मृतक विवाहित था और उसके तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटे और एक बेटी है। वह दो भाइयों में छोटा था और भेड़-बकरी पालन का काम कर परिवार का गुजर-बसर करता था। उसके बड़े बेटे की उम्र 12 वर्ष, बेटी की उम्र 10 वर्ष और छोटे बेटे की उम्र आठ वर्ष है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अनियंत्रित होकर नहर में गिरी बाइक
भिवानी। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को बापोड़ा-दिनोद मार्ग पर बापोड़ा के समीप सड़क हादसे में 19 वर्षीय मोहित निवासी बापोड़ा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोहित बाइक पर सवार होकर गांव दिनोद की तरफ जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर में जा गिरी।
हादसे में मोहित को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर भिवानी के एसएचओ महावीर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी भिजवाया।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें