फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मैनहोल में फंसी साइकिल, खिलाड़ी के टूटे दांत

विज्ञापन
निर्माणाधीन माल रोड पर ​साइकिल से गिरने के बाद चोटिल नीतिन।
विज्ञापन
भिवानी। निर्माणाधीन माल रोड पर जिला नागरिक अस्पताल के सामने खुले छोड़े गए बरसाती मैनहोल में सोमवार सुबह साइकिल का पहिया फंसने से 15 वर्षीय नीतिन सड़क पर मुंह के बल गिर गया। हादसे में उसके सामने के दो दांत टूट गए और शरीर पर घसीट के निशान आए।
विज्ञापन

सात करोड़ के माल रोड प्रोजेक्ट में फुटपाथ पर बरसाती लाइन डालने के लिए जगह-जगह मैनहोल बनाए गए हैं जिन्हें खुला छोड़ने और उखड़े फुटपाथ को समतल न करने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। जीतुवाला जोहड़ श्याम बाग के सामने गली नंबर पांच निवासी नीतिन साइकिल से रेलवे रोड जा रहा था। इसी दौरान अस्पताल के सामने खुले मैनहोल में उसका पहिया फंस गया और वह गिर पड़ा।
नीतिन मुक्केबाजी का खिलाड़ी है। हादसे के बाद आसपास के दुकानदारों ने उसे संभाला और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने होंठ और शरीर पर आई चोटों पर उपचार किया। दुकानदारों ने निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही को हादसे की वजह बताया।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से रेलवे जंक्शन से घंटाघर और घंटाघर से सराय चौपटा तक करीब सात करोड़ रुपये के बजट से माल रोड का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें स्ट्रीट लाइट, नई फुटपाथ और बरसाती पानी की निकासी के लिए अलग पाइप लाइन डालने का काम शामिल है। दुकानदारों के अनुसार काम की धीमी गति और खुले मेनहोल से रोजाना परेशानी हो रही है।
बताया गया कि करीब छह माह में अब तक 35 फीसदी काम ही हुआ है जबकि स्टेशन के आसपास फुटपाथ तैयार हो चुकी है। दुकानदारों का कहना है कि बरसाती लाइन के लिए बनाए गए कई मैनहोल पर अभी तक स्लैब नहीं डाले गए हैं। फुटपाथ उखाड़कर छोड़ने से पैदल चलने वालों के लिए भी सुरक्षित रास्ता नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें