फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पटवारियों को भ्रष्ट बताकर सूची जारी करने के विरोध में पटवार खाना पर जड़ा ताला, सड़कों पर उतर किया प्रदर्शन

Mon, 20 Jan 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी के डीसी महावीर कौ​शिक को ज्ञापन सौंपते पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के सदस्य।
विज्ञापन
भिवानी। पटवारियों को भ्रष्ट बताकर हरियाणा सरकार की ओर से जारी की गई सूची के विरोध में पटवारी और कानूनगो एसोसिएशन ने सोमवार को शहर की सड़कों पर उतर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह रेलवे रोड स्थित पटवार खाने का ताला भी नहीं खुला।
विज्ञापन

इसकी वजह से लोग भी अपने भूमि संबंधी कामकाज के लिए भटकते रहे। वहीं पटवारियों ने हुडा सेंट्रल पार्क में एकत्रित होकर बैठक की। जिसके बाद शहर की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय का रुख किया। जहां उपायुक्त के माध्यम से हरियाणा सरकार को भी ज्ञापन भेजा गया।
दी पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर 16 जनवरी को हरियाणा सरकार द्वारा पटवारियों को भ्रष्ट बताकर जारी की गई सूची के विरोध में पटवारी और कानूनगो ने काली पट्टी बांध कर रोष जताया वहीं दोपहर तक पटवार घर पर ताला बंद रहा। शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को लोग पटवार घर में अपने भूमि संबंधी कार्यों के लिए लोग पहुंचे थे, लेकिन गेट पर ताला जड़ा देखकर बाहर ही कई घंटों तक इंतजार किया।
विज्ञापन

वहीं पटवारी भी पटवार खाने के बजाय हुडा सेंट्रल पार्क में एकत्रित हुए वहीं से विरोध प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय का रुख कर वहां पहुंचे। दोपहर तक पटवार घर में लोगों का कोई कामकाज नहीं हो पाया वहीं दोपहर बाद पटवारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। भिवानी पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला उप प्रधान विकास राठी ने बताया कि जिले के तमाम पटवारी और कानूनगो हुडा पार्क में इकट्ठे हुए और उपायुक्त को राजस्व मंत्री विपुल गोयल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
उन्होंने कहा कि तीन दिन तक रोष स्वरूप पटवारी और कानूनगो काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। जिला प्रधान सुनील कुमार ने कहा कि जब तक सरकार इस जारी पत्र को वापस नहीं लेगी, वे अतिरिक्त सर्कल का काम नहीं करेंगे। इस अवसर पर तहसील प्रधान विक्रांत शर्मा, दिनेश कानूनगो, जगदीश कानूनगो, अशोक शर्मा ऑफिस कानूनगो, कृष्ण कानूनगो, सचिव सुमेर कानूनगो, मंगल राठी कानूनगो, शैलेंद्र कुमार, राजबीर वर्मा, रवि शर्मा, सुरेंद्र, राकेश, निखिल, मनोज वर्मा, विनय पंकज, खजांची राजेश, पटवारी सुखबीर काजल, प्रदीप, संदीप रोहिल्ला, बलबीर, प्यारे लाल पटवारी उपस्थित थे।

ये काम रहे ठप
पटवार घर में पटवारियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों के रिहायशी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, भूमि की नकल रिपोर्ट, इंतकाल, जमाबंदी रिपोर्ट, भूमि का नक्शा रिपोर्ट संबंधी कामकाज ठप रहे। भिवानी पटवार घर में रोजाना ही करीब ढाई सौ से अधिक लोग अपने भूमि संबंधी कार्यों के लिए आते हैं। दोपहर तक कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें