फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में दम दिखाएंगी भिवानी की इशिका

विज्ञापन
इ​शिका ​खिलाड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक होने वाली महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए घोषित भारतीय टीम में भिवानी की इशिका को जगह मिली है। हॉकी इंडिया की ओर से मंगलवार को घोषित 20 सदस्यीय टीम में हरियाणा की छह खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
भिवानी के भीम स्टेडियम के हॉकी कोच नीरज ने बताया कि हरियाणा से इशिका के अलावा सोनीपत की ज्योति, नेहा और साक्षी राणा, कुरुक्षेत्र की नवनीत कौर और हिसार की दीपिका भारतीय टीम का हिस्सा होंगी। प्रतियोगिता का आयोजन भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छह टीमों की इस प्रतियोगिता में मेजबान भारत के अलावा चीन, जापान, मलेशिया, थाईलैंड और दक्षिण कोरिया की टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत इस प्रतियोगिता में मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरेगा। भारतीय टीम 2016, 2023 और 2024 में खिताब जीत चुकी है। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले 27 नवंबर को खेले जाएंगे जबकि पदक मुकाबले 28 नवंबर को होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें