भिवानी। राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत: कोच
सिटी स्पोर्ट्स.... भिवानी की महिला व पुरुष टीम ने प्रदेश स्तरीय हैंडबाल टीम में प्राप्त किया प्रथम स्थान
फोटो : 15
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। एक से तीन अगस्त तक करनाल में खेल महाकुंभ के तहत प्रदेशस्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें भिवानी की महिला व पुरुष वर्ग की हैंडबाल टीमोंं ने प्रदेश भर की विभिन्न जिलों की टीमों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है।
कोच हरिस्वरूप साई ने बताया कि खेल महाकुंभ के तहत प्रदेश स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में प्रदेशभर के सभी 22 जिलों की महिला एवं पुरुष वर्ग की टीमोंं ने हिस्सा लिया था। इसमें भिवानी की हैंडबाल टीमों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जिलावासियों को गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में भिवानी की पुरुष व महिला वर्ग की हैंडबाल टीमों ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
कोच हरिस्वरूप साई ने बताया कि पिछले वर्ष भी इस प्रतियोगिता में भिवानी की पुरुष वर्ग की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया था। हैंडबाल टीमों की जीत पर जिला खेल अधिकारी सत्येंद्र कुमार, पूर्व डीएसओ भिवानी धूरेंद्र सिंह हुड्डा, महासचिव संदीप कोंटिया, वरिष्ठ कोच मनजीत सिंह ढ़ांडा, ऑफिस सचिव परमवीर सिवाच ने भी बधाई दी।