फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 80 मुसाफिरों को लेकर रवाना हुई भिवानी-तिलकब्रिज एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। उत्तर पश्चिम रेलवे के निर्देश पर शुक्रवार सुबह पांच बजे भिवानी जंक्शन से तिलकब्रिज के लिए एक्सप्रेस गाड़ी 80 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। ट्रेन में सफर करने वाले ज्यादातर दैनिक यात्री थे, जो दिल्ली अपने कार्य के लिए रवाना हुए। स्थानीय रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने ट्रेन में सफर करने वाले सभी यात्रियों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव नियमों के प्रति भी जागरूक किया।
विज्ञापन

ट्रेन सुबह पांच बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई और शाम 6:35 बजे नई दिल्ली से चलकर रात साढ़े 10 बजे वापस भिवानी रेलवे जंक्शन पर पहुंचेगी। कोविड की वजह से ज्यादा रेलगाड़ियों का संचालन नहीं हो पा रहा है। जो ट्रेनें मुख्यालय की अनुमति से चलाई जा रही हैं, उनमें भी कुछ ही यात्री सफर कर पा रहे हैं, क्योंकि रेलवे की हिदायतों के अनुसार पैसेंजर ट्रेनों में भी एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया यात्रियों से वसूला जा रहा है।
गौरतलब होगा कि सामान्य तौर पर भिवानी से नई दिल्ली तिलकब्रिज जाने वाले मुसाफिरों को 35 रुपये में भिवानी से दिल्ली ट्रेन से पहुंचा दिया जाता था, मगर अब भिवानी से तिलकब्रिज ट्रेन में जाने पर प्रत्येक यात्री को 70 रुपये का टिकट कटाना पड़ता है। सुबह ट्रेन रवानगी से पहले ही भिवानी जंक्शन पर टिकट काउंटर भी खुल चुके थे। जिससे यात्रियों को टिकट लेने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। लंबे अरसे बाद काफी यात्री ट्रेन से तिलकब्रिज का सफर कर रहे थे। ट्रेन में सफर के लिए पहुंचे यात्रियों का कहना था कि वे सामान्य दिनों में ट्रेन से ही दिल्ली सदर बाजार में सामान लेने के लिए आतेजाते थे, मगर कोविड की वजह से ट्रेनें बंद हो गईं। इस वजह से उन्हें दिल्ली से सामान लाने में भी दिक्कतें आ रही थी। स्टेशन अधीक्षक जीके गुप्ता ने बताया कि भिवानी-तिलकब्रिज ट्रेन में करीब 80 मुसाफिर पहले दिन रवाना हुए हैं। ट्रेन का नियमित रूप से संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

वहीं दैनिक रेल यात्री एवं जनकल्याण संघ के प्रधान महाबीर डालमिया ने बताया कि भिवानी के ज्यादातर व्यापारी व दुकानदार दिल्ली से सामान लाते हैं, इन यात्रियों को सुबह पांच बजे चलकर देर रात 11 बजे घर लौटना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भिवानी-तिलकब्रिज ट्रेन का समय सुबह पांच बजे से बढ़ाकर सुबह छह बजे या फिर साढ़े छह बजे किया जाए, क्योंकि दिल्ली का बाजार सुबह 11 बजे तक खुलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें