फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से पुरानी समय सारिणी अनुसार दौड़ेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
बस स्टैंड स्थित बूथो पर लगीं बसें। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का खतरा कम हुआ तो रोडवेज प्रशासन की व्यवस्था भी पटरी पर लौट आई है। वीरवार से रोडवेज की सभी बसें अब पुरानी समय सारिणी के अनुसार ही रूटों पर दौड़ेंगी। रोडवेज प्रशासन ने बसों के संचालन को लेकर पुराना रुटेशन रोस्टर ही लागू कर दिया है, जो बसें कोरोना काल से पहले जिस समय पर चलती थी, उस बस को अब उसी समय अनुसार चलाया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना काल में रोडवेज प्रशासन ने बसों की संख्या काफी सीमित कर दी थी, जिसकी वजह से बसों के संचालन संबंधी नया रोस्टर भी तय करना पड़ा था। रोडवेज के आधे कर्मचारी ही ड्यूटी पर बुलाए जा रहे थे, जिसकी वजह से भी यात्रियों की जरूरत के अनुसार ही बसों का संचालन उन रूटों पर किया जा रहा था।
अब रोडवेज प्रबंधन ने सभी रूटों पर बसों की बहाली के आदेश दिए हैं। रोडवेज प्रशासन ने भी बसों का संचालन पहले से निर्धारित समय सारिणी के अनुसार करने की व्यवस्था बना दी है। बस स्टैंड पर भी बसों के संचालन संबंधी समय सारिणी यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई हैं, जिससे यात्रियों के लिए भी सफर में सुविधा होगी।
विज्ञापन

मिनी व किलोमीटर स्कीम बसें नहीं चलेंगी
बस स्टैंड के सहायक प्रबंधक इंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि भिवानी के परिवहन बेडे़ में शामिल की गईं मिनी पिंक बसें और किलोमीटर स्कीम की बसों को फिलहाल नहीं चलाया जाएगा। भिवानी डिपो में करीब 165 बसें हैं, जिसमें भिवानी डिपो में 118 बसों का संचालन वीरवार से शुरू हो जाएगा, जबकि तोशाम सब डिपो से भी करीब 45 बसों का संचालन पुरानी समय सारिणी के अनुसार ही किया जाएगा।
निर्देश जारी कर दिए हैं
रोडवेज की बसों को पुरानी समय सारिणी के अनुसार चलाया जाएगा। इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं। किलोमीटर स्कीम की बसें अभी नहीं चलेंगी।
विज्ञापन

-गुलाब सिंह दूहन, महाप्रबंधक, भिवानी डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें