आरसीआईटी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट संचालकों की प्रदेशस्तरीय बैठक में संचालकों को सम्मानित करते प्रबं
भिवानी/जुई। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा, चंडीगढ़ की ओर से संचालित रेडक्रॉस कंप्यूटर इंस्टीट्यूट्स (आरसीआईटी) के संचालकों की राज्यस्तरीय वार्षिक बैठक रविवार को भिवानी स्थित रेडक्रॉस भवन में आयोजित की गई। इस दौरान जिला स्तर पर भिवानी के आरसीआईटी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बैठक में कंप्यूटर शिक्षा, संस्थानों की प्रगति रिपोर्ट और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान 2025–26 के लिए सभी इंस्टीट्यूट संचालकों को अधिकृत संस्थान प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। बैठक में आरसीआईटी हरियाणा के प्रबंधक संजय कामरा ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी सदैव मानवता और जनकल्याण के लिए कार्य करती आई है। आज के तकनीकी युग में कंप्यूटर शिक्षा एक महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गई है और रेडक्रॉस कंप्यूटर इंस्टीट्यूट्स इसके माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक तकनीकी सशक्तीकरण पहुंचा रहे हैं।
बैठक के दौरान आरसीआईटी हरियाणा की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट के अनुसार जिला स्तर पर भिवानी के आरसीआईटी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ब्लॉक स्तर पर लोहारू का आरसीआईटी इंस्टीट्यूट रनर-अप रहा। ग्राम स्तर पर पलवल जिले के गांव मिंडकोला का आरसीआईटी इंस्टीट्यूट प्रथम स्थान पर रहा।
बैठक में प्रदेशभर के कई जिलों से संचालकों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने रेडक्रॉस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में तकनीकी शिक्षा के सशक्त माध्यम के रूप में मान्यता दी।