फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में नशा बिक्री की शिकायत:पुलिस गलती से दूसरे घर में घुसी, सदमे से मकान मालिक की मौत; बेटी ने लगाए आरोप

Thu, 13 Mar 2025 12:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

पुलिस कुछ समझती इससे पहले ही नरेश दम तोड़ चुका था। इसके बाद पुलिस ने अपनी गलती मानी की वह गलती से यहां आ गई, जबकि उन्हें दूसरे घर में जाना था। मृतक नरेश की बेटी नीतू ने बताया कि पुलिस की करतूत की वजह से ही उसके पिता की जान गई है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी में गांव कलिंगा के सवाई पाना में नशा बिक्री की शिकायत पर खरककलां पुलिस चौकी की टीम गलती से दूसरे घर में घूस गई। जिसकी वजह से मकान मालिक की सदमें में मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस भी वहां से रफूचक्कर हो गई। वहीं परिजन उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की बेटी ने पुलिस पर उसके पिता को धमकाने और जबरन गाड़ी में बैठाने के दौरान सदमें में मौत के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन




गांव कलिंगा के सवाई पाना निवासी 44 वर्षीय नरेश के घर पर बुधवार शाम करीब सात बजे अचानक ही खरककलां पुलिस चौकी की टीम पहुंच गई। उस समय घर के अंदर उसकी नरेश की पत्नी और बेटी मौजूद थी वहीं नरेश बाथरूम में था। पुलिस ने नरेश को दो बार पुकारा। पत्नी ने पुलिस से मिन्नतें भी की, लेकिन बाथरूम से बाहर आते ही नरेश को जबरन हाथ पकड़कर गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया तो इसी दौरान उसकी तबियत बिगड़ी और वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन


पुलिस कुछ समझती इससे पहले ही नरेश दम तोड़ चुका था। इसके बाद पुलिस ने अपनी गलती मानी की वह गलती से यहां आ गई, जबकि उन्हें दूसरे घर में जाना था। मृतक नरेश की बेटी नीतू ने बताया कि पुलिस की करतूत की वजह से ही उसके पिता की जान गई है। उसका पिता बीमार रहता था।
विज्ञापन


पड़ोस के लोगों ने जानबूझकर पुलिस को उनके घर भेजा था। खरककलां पुलिस चौकी के इंचार्ज नरेंद्र ने बताया कि शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल मृतक की पत्नी रेनु के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें