फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की टंकी में डूबने से बच्चे की मौत

Tue, 15 Nov 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी के गांव बादल में पानी की टंकी में डूबने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। परिजनों के बयान पर पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मध्यप्रदेश के पीपरिया निवासी घनश्याम गांव बादल के समीप टाइल फैक्ट्री में काम करता आ रहा है। उसने समीप ही किराए पर कमरा ले रखा है तथा अपने परिवार के साथ रहता है। फैक्ट्री के समीप ही पानी की बड़ी टंकी बनी है। सोमवार को खेलते-खेलते घनश्याम का बेटा रामबिंद इस टंकी के पास जा पहुंचा और अचानक पानी की टंकी में जा गिरा। कई देर तक रामबिंद के आसपास न मिलने पर जब परिजनों ने उसे खोजा तो उसका शव पानी की टंकी में तैरता मिला। इसके बाद परिजनों ने उसे बाहर निकाला और मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर आदमपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए दादरी सिविल अस्पताल लाया गया । सदर पुलिस थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता घनश्याम के बयान दर्ज किए। पुलिस बयान में घनश्याम ने बताया कि पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत होने संबंधी कागज कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें