फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन पासिंग में ऑटोमेटिक डिपर की शर्त पर वाहन चालक बिफरे

Thu, 22 Dec 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file image
विज्ञापन
भिवानी में वाहन पासिंग कराने पहुंचे वाहन चालकों के सामने ऑटोमेटिक डिपर की शर्त लगाई तो वाहन चालक भड़क गए। खफा वाहन चालकों ने भिवानी-रोहतक मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। करीब आधे घंटे तक वाहन चालकों ने रोष जताया। बाद में पुलिस अधिकारी सभी वाहन चालकों को आरटीओ कार्यालय लेकर पहुंचे जहां अधिकारियों ने बिना ऑटोमेटिक डिपर के वाहन पासिंग करने से इंकार कर दिया। वाहन चालक निराश ही अपने घर लौट गए।
विज्ञापन


प्रत्येक बुधवार को आरटीओ कार्यालय की ओर से वाहनों की पासिंग की जाती है। बुधवार को भी सुबह खासी संख्या वाहन पासिंग के लिए पहुंचे। जब वाहन चालक अधिकारियों के पास पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि वाहन में ऑटोमेटिक डिपर होना अनिवार्य है। पासिंग के दौरान अचानक यह शर्त लगाने पर वाहन चालक व मालिक भड़क गए। सभी ने रोष जताया और फिर भिवानी-रोहतक मार्ग को नहर के पास जाम कर दिया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे सभी सड़क के बीच बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। वाहन चालकों ने अचानक शर्त लगाए जाने पर रोष जताया और इसे वापस लेने की मांग की। वाहन मालिक अंकित, रवींद्र आदि ने बताया कि वाहनों की पासिंग के लिए आए तो ऑटोमेटिक डिपर की शर्त लगा दी। पहले बताते तो वे लगवाते भी। अब दो हजार का डिपर यहां 3750 रुपये में दिया जा रहा है। इसके अलावा वाहनों में स्पीड गवर्नर की कंडीशन लगाई जा रही है। जाम की सूचना पर सब्जी मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालकों को समझाने का प्रयास किया। इस बारे में आरटीओ से मिलवाने का आश्वासन दिया गया। सभी आरटीओ कार्यालय पहुंचे। जहां अधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि ऑटोमेटिक डिपर लगवाने के सरकार के निर्देश है। अब वाहन में ये ऑटोमेटिक डिपर होंगे तो ही वाहन की पासिंग होगी। जिस पर वाहन चालक निराश ही घर लौटे। जाम मुख्य मार्ग पर होने के कारण राहगीरों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी थी।

हादसे रोकने के लिए है ऑटोमेटिक डिपर
ऑटोमेटिक डिपर हादसे रोकने के लिए है। दरअसल यह सभी वाहनों की लाइट में लगेगा और जब वाहन एक-दूसरे के सामने आएंगे तो लाइट का सीधा असर चालक की आंखों पर नहीं पड़ेगा। जिससे हादसे होने की संभावना नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें