फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से सवारी वाहन पलटा, 16 लोग घायल

Thu, 07 Jul 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी के लोहानी गांव के पास सवारियों से भरी एक सवारी गाड़ी अचानक टायर फटने से असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार 16 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। घायलों में महिलाएं व छात्राएं भी शामिल है। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी हे।

हादसा दोपहर करीब दो बजे भिवानी-लोहारू रोड पर लोहानी गांव के पास हुआ। लोहारू से सवारियों से भरी एक सवारी वाहन (टाटा स्पेशियो) भिवानी के लिए चली। गाड़ी में 25 से अधिक सवारियां सवार थी। जब गाड़ी लोहानी गांव में पंप हाउस के नजदीक पहुंची तो अचानक गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। हादसा देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए। तुरंत गाड़ी से सभी को निकाला गया। सूचना पर एंबुलेंस गाड़ियां मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया। हादसे में 16 लोग घायल हो गए। इतनी संख्या में घायल इमरजेंसी में पहुंचने से इमरजेंसी की व्यवस्थाएं भी गड़बड़ा गई। इमरजेंसी में एक ही डाक्टर था। घायलों को स्ट्रेचर नहीं होने पर परिजन गोद में उठाकर ले जा रहे थे। घायलों में दो की हालत  गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। मामले में सदर थाना से एसएचओ जय सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में घायल अस्पताल में उपचाराधीन है। घायलों के बयान दर्ज किए जाएंगे। उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


अचानक पलट गई गाड़ी
घायल छात्रा आरती ने बताया कि वह ट्यूशन पढ़ने भिवानी आ रही थी। अचानक गाड़ी पलट गई। घायल महिला रानी ने बताया कि टायर फटा और गाड़ी पलट गई। गाड़ी में 25 से 30 सवारियां थी।

ये हुए घायल
हादसे में काकड़ौली वासी सुनील, लाडावास  वासी महिला रानी, जाटू लुहारी वासी संजय,भानगढ़ वासी छात्रा आरती,  चांग वासी अक्षय,, ढाणी करावड़ वासी कमला, देवसर वासी मा. राजेश, चंदावास वासी मोनू, भिवानी वासी अरविंद, मनीषा, बालाजी कॉलोनीवासी विजयपाल, ड्राइवर राजेश, डुडीवाला वासी सुखपाल,  भानगढ़ वासी रमेश कुमार, पाथरवाली वासी हरीश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन


10 की क्षमता 25 से अधिक सवारी
सवारी वाहन जीप आदि में बमुश्किल 10 लोगों के बैठने की जगह होती है। मगर हादसे के वक्त गाड़ी में 25 से 30 सवारियां थी। इससे पुलिस की जांच पर भी सवाल उठ रहे है।
फोटो 08, 09 व 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें