फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से दुकानदार की मौत

Mon, 06 Jun 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
दादरी- भिवानी रेलमार्ग पर रविवार सुबह पर संदिग्ध परिस्थतियों में ट्रेन की चपेट में आने से दुकानदार की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस एएसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे  भिवानी से  रेवाड़ी को जाने वाली सवारी गाड़ी की चपेट में आने से 60 वर्षीय बुजुर्ग पूर्णचंद की मौत हो गई। मृतक शहर के सैणीपुरा का निवासी था वह कपड़े की दुकान चलाता था। पुलिस  घटना की सूचना मिलने पर मौके  पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लिया। शव को रेलवे पुलिस चौकी लाया गया जहां शव की पहचान पूर्णचंद के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। एएसआई धर्मबीर ने बताया कि पुलिस बयान में मृतक के परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें