भिवानी के कालूवास गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। बुजुर्ग को कम सुनाई देता था। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। गांव कालूवास वासी बुजुर्ग करीब 85 वर्षीय मनोहरलाल सुबह शौच के लिए घर से निकला था। सुबह रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना पर जीआरपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में पता किया तो मृतक की पहचान मनोहर लाल के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग होने के कारण उन्हें कम सुनाई देता था। हो सकता है इसी कारण उन्हें ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी हो और यह हादसा हुआ हो। मामले में जीआरपी चौकी से जांच अधिकारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।