फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी हटाने को लेकर ट्रैफिक एसएचओ से उलझे दुकानदार, पौना घंटा तक हुआ हंगामा

Sat, 09 Apr 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिर्फ डेढ़ फीट की दूरी पर है पीली पट्टी। इसमें कैसे कार या बाइक खड़ी करें। शहर में पार्किंग की व्यवस्था है नहीं। इसी बात को लेकर शुक्रवार शाम हांसी गेट पर आदर्श कॉलेज के पास ट्रैफिक एसएचओ और दुकानदार उलझ गए। एसएचओ गाड़ी हटवाने की जिद पर अड़े थे तो दुकानदारों ने कई जगह फोन घुमाए। आखिरकार दुकानदारों ने गाड़ी हटाई।
विज्ञापन


मामला शुक्रवार शाम पौने पांच बजे का है। ट्रैफिक एसएचओ सुभाष अपनी टीम के साथ पीली पट्टी के बाहर खड़े वाहनों को हटवाने और चालान करने निकले। आदर्श महिला महाविद्यालय के पास साड़ी, होटल के बाहर खड़ी गाड़ियों को हटाने के निर्देश दिए तो दुकानदार विरोध करने लगे।  दुकानदार विनोद जिंदल ने कहा कि पीली पट्टी फुटपाथ से महज डेढ़ फीट की दूरी पर है। इसमें कार क्या दुपहिया वाहन भी नहीं खड़ा किया जा सकता। उन्होंने पुलिस पर बेवजह तंग करने का आरोप लगाया। ट्रैफिक एसएचओ ने कहा कि पीली पट्टी के बाहर वाहन खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। इसी बात पर दुकानदारों और पुलिस में कहासुनी हुई। ट्रैफिक एसएचओ ने गाड़ी उठवाने के लिए क्रेन बुलाई तो दुकानदारों ने व्यापार मंडल नेता को बुलाया। कुछ नेताओं के भी फोन मिलाये। करीब पौने घंटे के हंगामे के बाद दुकानदारों ने गाड़ियां हटाई और शनिवार को पुलिस अधीक्षक से मिलने का निर्णय लिया। उधर, पुलिस प्रशासन ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए प्रति गंभीर दिखा। स्थानीय पुलिस के अलावा बौंद और चरखी दादरी के पुलिस अधिकारी भी शहर के महम गेट चौक, हांसी गेट चौक पर वाहनों की जांच करते और चालान करते दिखे।

ट्रैफिक पुलिस ने खाली कराए फुटपाथ
हांसी रोड पर फुटपाथ पर कब्जा किए बैठे दुकानदारों को ट्रैफिक पुलिस ने लताड़ा और फुटपाथ खाली करवाये। साथ ही चेतावनी दी कि दोबारा सामान रखा तो जब्त किया जाएगा। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ट्रैफिक पुलिस ने एसएचओ सुभाष के नेतृत्व में हांसी रोड पर सदर थाना के सामने अभियान चलाया और फुटपाथ खाली करवाया। यहां फुटपाथ पर विभिन्न दुकानदारों ने अपना सामान रख पूरे फुटपाथ पर ही कब्जा कर रखा था। किसी ने बैठने की जगह बना रखी थी तो कुछ ने अपना सामान लगाकर पक्का निर्माण कर रखा था।  कुछ की तो दुकान ही फुटपाथ पर चलती है। ऐसे में राहगीर सड़क पर चलने को मजबूर है। ट्रैफिक पुलिस ने यहां लगे सभी तंबू व अन्य सामान हटवा दिए। फुटपाथ को बिल्कुल खाली करवाया।
विज्ञापन


शहर की सड़कों पर पीली पट्टी लगाई है। इसके बाहर वाहन खड़ा करने वालों के चालान किए जाएंगे और इंपाउंड किए जाएंगे। हांसी रोड पर बच्चों के चलने के लिए जगह नहीं और फुटपाथ पर दुकानों का सामान है। फुटपाथ पर दुकानें नहीं लगने दी जाएंगी।
विज्ञापन

सुभाष, एसएचओ, ट्रैफिक थाना पुलिस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें