भिवानी के तोशाम में तोशाम-भिवानी मार्ग पर सागवान चौक के पास अप्रवासी मजदूर की ट्रैक्टर के नीचे आ जाने से मौत हो गई। मजदूर उतर प्रदेश का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक के साथी की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
मृतक श्रवण के साथी झारखंड निवासी डेबेन सारा ने बताया कि वे एक भट्ठे पर मजदूरी का कार्य करते हैं। सोमवार को वह भट्ठे से ईंटे बीरण डालकर वापस आ रहे थे, इसी दौरान सागवान चौक के पास गड्ढे में गिरने से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने के कारण श्रवण ट्रैक्टर के नीचे आ गया। ट्रैक्टर के नीचे आ जाने से श्रवण की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के साथी की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।