फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच करने वाले को भरना होगा जुर्माना

Tue, 19 Jul 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शौचालय - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
चरखी दादरी में धिकाड़ा की पंचायत ने फैसला किया है कि हर घर में शौचालय बनाने का टारगेट जुलाई माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। अगर इसके बाद भी कोई खुले में शौच जाता है, तो उस पर 1100 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


गांव धिकाड़ा में सोमवार को ग्राम सभा का आयोजन सरपंच सोमेश की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान सरपंच सोमेश ने कहा कि उनकी व ग्राम पंचायत की पूरी कोशिश है कि गांव के हर विकास कार्यों के लिए आगे रहकर कार्य किया जाए। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में अवैध कब्जों से गांव को मुक्त किया जाएगा। इस माह के अंत तक गांव के हर घर को शौचालय युक्त किया जाएगा। जल्द ही एक फिरनी व स्कूल के नये भवन को पक्का करवाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने ग्राम सभा के निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि अगर कोई ग्रामीण आगामी माह के बाद खुले मे शौच जाता है तो उस पर 1100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इस मौके पर एससीपीओ विकास राणा, एबीपीओ मनरेगा नवीण, ग्राम सचिव रामबिलास, विजय पंच, सोमबीर पंच, राजसिंह पंच, पप्पू पंच, सुमन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें