फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय बनाते समय साड़ी के पल्लू में आग लगी, दंपति झुलसा

Wed, 16 Nov 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी के सेक्टर 13 में चाय बनाते समय साड़ी के पल्लू में आग लगने से एक नवविवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। पुलिस ने उपचाराधीन महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज बयान के अनुसार तोशाम के गांव बिडोल  निवासी सुधा की शादी करीब छह माह पूर्व भिवानी निवासी संदीप के साथ हुई थी। संदीप बाइक मिस्त्री है और मंगलवार दोपहर दुकान से खाना खाने सेक्टर 13 स्थित वीकर सेक्शन में आया था। इस दौरान उसकी पत्नी सुधा चाय बनाने के लिए रसोई में चली गई। जब वह चाय बना रही थी तो अचानक उसके साड़ी के पल्लू में आग लग गई। संदीप ने आस-पड़ोस के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया और झुलसी अवस्था में सुधा को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा। बताया जा रहा है कि सुधा 50 फीसदी झुलस गई है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां पुलिस ने उपचाराधीन के बयान पर हादसे को इत्तफाकिया माना है।      
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें