फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव की हुई पहचान

Wed, 07 Sep 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल इमेज
विज्ञापन
भिवानी के चरखी दादरी। महेंद्रगढ़ रोड पर तीन दिन पूर्व संदिग्ध हालातों में मिले एक शव की मंगलवार सुबह शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान झज्जर जिले गांव कुंजिया निवासी जीतराम के रूप में हुई है। पीजीआई में उपचाराधीन युवक एक सितंबर को संदिग्ध हालातों में गायब हो गया था। मृतक के चचेरे भाई के बयान पर सिटी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन


रविवार को सिटी थाना पुलिस ने महेंद्रगढ़ रोड़ से एक अज्ञात शव को अपने कब्जे में लिया था। काफी खोजबीन के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। मंगलवार को शव की पहचान 32 वर्षीय जीतराम के रुप में हुई। परिजनों ने बताया कि मृतक बीमारी के चलते पीजीआई में उपचाराधीन था। एक सितंबर को वहां से गायब हो गया था। दिमागी बुखार के चलते मृतक की मानसिक हालात भी असंतुलित बताई गई है। परिजनों ने गुमशुदी की रिपोर्ट पीजीआई पुलिस चौकी में दर्ज करवाई थी। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को सोशल साइट के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली थी। बाद में सिविल अस्पताल पहुंचकर मृतक की पहचान कर ली गई। जांच अधिकारी रत्तन सिंह ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई ईश्वर सिंह व रवींद्र के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें