चरखी दादरी के वार्ड नंबर 17 निवासी एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मंदौला निवासी उमेद सिंह पिछले लंबे समय से वार्ड नंबर 17 में रह रहा था। बुधवार सुबह अपने कमरे का दरवाजा बंद कर सो रहे थे। सुबह बुजुर्ग को उसकी बेटी उठाने के लिए आई और आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद परिजनों ने आस-पड़ोस के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ अंदर जाकर देखा तो उमेद सिंह का शव बाथरूम में पड़ा मिला। सूचना पाकर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद सिविल अस्पताल में पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया।