फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं में 34 व बारहवीं में 43.85 फीसद बच्चे पास

Tue, 31 May 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो: परीक्षा देते विद्यार्थी - फोटो : PTI
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित हरियाणा मुक्त विद्यालय की दसवीं व बारहवीं (फ्रेश) एवं सब्जेक्ट टू बी क्लीयर (एसटीसी)/क्रेडिट ट्रांसफर पॉलिसी (सीटीपी) परीक्षाओं का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। दसवीं में केवल 34 प्रतिशत व बारहवीं में 43.85 फीसद परीक्षार्थी पास हो पाए। दसवीं में लड़के 35.06 उत्तीर्ण प्रतिशतता के साथ लड़कियों (30.49) से आगे रहे और बारहवीं में लड़कियों ने बाजी मारी। लड़कियों की उत्तीर्ण प्रतिशतता 48.89 फीसद और लड़कों की 42.08 रही। परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन


दोनों कक्षाओं के रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगवीर सिंह ने की। बारहवीं ओपन स्कूल (फ्रेश) अप्रैल-2016 की परीक्षा का परिणाम 43.85 फीसदी तथा बाहरवीं ओपन स्कूल (एसटीसी/सीटीपी) अप्रैल-2016 की परीक्षा का परिणाम 55.24 फीसदी रहा है। ओपन स्कूल (फ्रेश) की परीक्षा में 30 हजार 361 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 13 हजार 314 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए तथा 16 हजार 425 परीक्षार्थियों की एसटीसी आई है। इस परीक्षा में 22 हजार 468 लड़के बैठे थे, जिनमें से 9 हजार 455 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 42.08 रही है, जबकि 7 हजार 893 प्रविष्ठ लड़कियों में से 3 हजार 859 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 48.89 रही है। उन्होंने बताया कि लड़कियों ने लड़कों की अपेक्षा पास प्रतिशतता में 6.81 की बढ़ोतरी अर्जित की है और शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 44.37 रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 43.63 रही है।

दसवीं में लड़के आगे
इसके अलावा दसवीं (फ्रेश) एवं सब्जेक्ट टू बी क्लीयर (एसटीसी)/क्रेडिट ट्रांसफर पॉलिसी (सीटीपी) परीक्षाओं का परिणाम भी घोषित किया गया है। ओपन स्कूल (फ्रेश) परीक्षा का परिणाम 34 फीसदी तथा ओपन स्कूल (एसटीसी/सीटीपी) अप्रैल-2016 की परीक्षा का परिणाम 53.78 फीसदी रहा है। ओपन स्कूल (फ्रेश) की परीक्षा में 19,240 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 6,541 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए तथा 12,032 परीक्षार्थियों की एसटीसी आई है। इस परीक्षा में 14,788 लड़के बैठे थे, जिनमें से 5,184 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 35.06 रही है, जबकि 4,451 प्रविष्ठ लड़कियों में से 1,357 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 30.49 रही है। परीक्षा में लड़कों ने लड़कियों की अपेक्षा पास प्रतिशतता में 4.57 की बढ़ोतरी अर्जित की है तथा ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 37.11 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 23.87 रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें