भिवानी के चरखी दादरी में झिंझर-लोहरवाड़ा मार्ग से दादरी आ रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को स्कूली बस ने टक्कर मार दी। घटना में घायल दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने घायलों के बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में उपचाराधीन झिंझर निवासी रामफल ने बताया कि गांव के बस स्टैंड पर वह फल व सब्जी की दुकान चलाता है। अपने पुत्र सोनू के साथ बाइक पर सवार होकर सामान खरीदने के लिए दादरी आ रहे थे। अभी वो झिंझर से निकलकर नहर के पास पहुचे थे कि अचानक सामने से तेज रफ्तार से आ रही स्कूली बस ने सीधी टक्कर मार दी। घायल रामफल ने बताया कि घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।