फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने पर युवक के दोनों पैर कटे

Wed, 01 Feb 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file image - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चरखी दादरी के स्टेशन प्लेटफार्म से चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा युवक हादसे का शिकार हो गया। पायदान से पैर फिसलने के चलते युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसके दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव दूबलधन निवासी एक युवक रेवाड़ी जाने के लिए बुधवार सुबह दादरी रेलवे स्टेशन परिसर पर पहुंचा था। रेवाड़ी को जाने वाली ट्रेन स्टेशन प्लेटफार्म से रवाना हो रही थी कि इसी दौरान उक्त युवक ने ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान युवक के पैर फिसल गए और वह प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच फंस गया। यात्रियों ने तुरंत उसे संभाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें