फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे कार सवार

Sun, 12 Jun 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 शहर के महेंद्रगढ़ बाइपास के समीप चलती कार में आग लग गई। कार में सवार एक युवती सहित चार व्यक्ति बाल- बाल बच गए। दमकल की गाड़ी ने मौके पर जाकर आग को बुझाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संदीप व उसका भाई राहुल तथा दीपक व उसकी बहन दीपिका कार में सवार होकर गांव झोझू कलां से चले थे।  वे संदीप की बहन के पुत्र होने पर छुछक की रस्म पूरी कर गांव भागवी लौट रहे थे। कार को संदीप चला  रहा था। शहर में महेंद्रगढ़ बाइपास के समीप पहुंचने पर कार में अचानक आग लग गई। चालक संदीप ने सावधानी बरतते हुए कार से उसी समय रोक लिया तथा चारों सवार कार से बाहर निकल गए। बताया जाता है कि कार गैस सिलेंडर से चालित थी। गैस रिसाव होने पर किसी चिंगारी से आग लगी बताई जा रही है। आग की शुरूआत इंजन से हुई। देखते ही देखते कार आग से धधकने लगी। आस पास मौजूद लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बुझाने के संसाधन न होने की वजह से इस पर काबू नहीं पाते देख दमकल विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन


कुछ देर बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें