फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएएफ ने संभाला मोर्चा

Thu, 24 Mar 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
आरएएफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाट आरक्षण की आड़ में हुए दंगों के झुलसे जिले में रंगों के त्योहार में  कोई खलल न पड़े, इसके लिए पुलिस के साथ आरएएफ को अलर्ट किया गया है। आरएएफ ने शहर के सभी मुख्य सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है, वहीं अस्पताल प्रशासन ने भी इमरजेंसी में फाग के दिन तीन-तीन डाक्टरों को नियुक्त किया। 24 घंटे इमरजेंसी में तीन डाक्टर मिलेंगे और विशेषज्ञ डाक्टर ऑन कॉल ड्यूटी पर रहेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, प्रशासन किसी भी सूरत में यह नहीं चाहता कि इस त्योहार की आड़ में कहीं कोई अप्रिय घटना घटे। इसके लिए पुलिस फोर्स को अलर्ट किया गया है। पुलिस प्रशासन ने शहर के साथ गांवों में सभी मुख्य मार्गों, मोहल्लों में तीन-तीन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। साथ ही आरएएफ और बीएसएफ फोर्स भी अभी भिवानी में ही है। आरएएफ की गश्त की जिम्मेदारी लगाई गई है। धार्मिक स्थलों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। यहां कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए स्पेशल निगरानी के निर्देश दिए गए है। 

मुख्य मार्गों पर पुलिस ने संभाला मोर्चा
लिस की टीमों को सभी मुख्य मार्गों पर तैनात किया गया है। रोहतक रोड, हांसी रोड, लोहारू रोड पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट व धर्मशालाओं में जाकर भी निरीक्षण किया। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


आरपीएफ और जीआरपी ने चलाया जांच अभियान
रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी भी अलर्ट हो गई है। होली के दिन रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली सभी ट्रेनों में जांच अभियान चलाया गया। यात्रियों के सामान की जांच की गई वहीं उनकी आईडी भी चैक की गई।

इन नंबरों पर दे हुड़दंग व झगड़े की सूचना
डीएसपी हेड क्वार्टर            8814011406
डीएसपी सिटी                8814011402
पुलिस कंट्रोल रूम            100, 242744

इमरजेंसी में अतिरिक्त डॉक्टर और दवाइयां
अस्पताल प्रशासन भी फाग के प्रति गंभीर है और यहां आने वालों को तुरंत उपचार मिल सके इसके लिए व्यवस्था बनाई गई है। इमरजेंसी में जहां अक्सर एक-एक चिकित्सक रहते है वहां फाग के दिन तीन-तीन डाक्टर तैनात रहेंगे। इमरजेंसी से फिलहाल सभी मरीजों को वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया है। दवाइयां व अन्य सामान भी मुहैया कराया गया है। विशेषज्ञ डाक्टरों की भी ऑन कॉल ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें